लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य स्यानाचट्टी पहुंचे। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। डीएम ने यातायात जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण में तेजी लाने और सभी संसाधन मौके पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बन रहे पुल को एक हफ्ते के अंदर पूरा करने के सख्त आदेश दिए। चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए राहत कार्य तेज करने को कहा गया है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। पहाड़ों में लगातार बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य स्यानाचट्टी पहुंचे और भूस्खलन से प्रभावित इलाके का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यातायात को जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का काम युद्ध स्तर पर हो। सभी मशीनें और संसाधन तुरंत मौके पर भेजे जाएं। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम भी डीएम की रडार पर रहा। उन्होंने काम एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए राहत और बचाव कार्य में कोई ढिलाई न हो। संवेदनशील पैदल मार्गों पर रस्सियां, सोलर लाइट और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के साथ ही ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने को कहा गया। वहीं यमुना नदी के चैनलाइजेशन और मलबा हटाने के लिए सिंचाई विभाग को अतिरिक्त मशीनें लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
+ There are no comments
Add yours