- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में किया गया CSR योगदान का महत्व और बढ़ जाता है। इस मौके पर कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कार्यक्रम में हुंडई, ओएनजीसी, आईटीसी, महिंद्रा, आदित्य बिरला कैपिटल सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। सीएम ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में CSR के तौर पर दिए गए योगदान का महत्व भी बढ़ जाता है। यह कार्यक्रम कोई औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का साझा संकल्प है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत प्रदेश है। यहां विकास की चुनौतियां अलग हैं। इसलिए हमें ऐसा विकास चाहिए जो पर्यावरण का सम्मान करे और युवाओं को राज्य में ही रोजगार दे। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 3.56 लाख करोड़ के प्रस्तावों में से 1 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं।
+ There are no comments
Add yours