मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। बैठक में राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी विस्तार और गतिमान परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को सामरिक दृष्टि से अहम बताते हुए समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा ये परियोजना चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएगी। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना की DPR तैयार है, सीएम ने नवंबर 2026 तक ठोस प्रगति की उम्मीद जताई। बैठक में कर्णप्रयाग-बागेश्वर, किच्छा-खटीमा लाइन और हरिद्वार-देहरादून डबल लाइन पर भी चर्चा हुई। सीएम ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काठगोदाम जैसे प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक बनाने और कुंभ-कांवड़ मेला के लिए विशेष सुविधा देने को कहा।
+ There are no comments
Add yours