उत्तराखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान बीजेपी का प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

 

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन महामंत्री अजय कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार को अब राजस्थान भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अजय कुमार पिछले छह वर्षों से उत्तराखंड में संगठन की कमान संभाल रहे थे। इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अजय कुमार की सूझबूझ और कार्यशैली के कारण भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा, लोकसभा, निकाय और पंचायत चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बड़े राज्य राजस्थान में अहम जिम्मेदारी दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours