मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-मसूरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने ट्रैफिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग पर्यटकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही, कानून व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द आम जनता के लिए सुविधा बहाल की जाए। फिलहाल प्रशासन निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयासों में जुटा हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours