नारी शक्ति वंदन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि 40 साल की इंतजार की अब घड़ी खत्म होने वाली है। 16 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में ‘महिला वंदन अधिनियम’ पेश होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस अधिनियम को सभी दलों का पूरा समर्थन रहेगा और सभी इसमें सहयोग करेंगे। ये आधी आबादी को पूरा हक देने वाला ऐतिहासिक कदम है। दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि सभी दलों ने कोशिश की, लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे करके दिखाया है।
दीप्ति रावत ने कहा कि देश में 47 करोड़ महिला वोटर हैं। 32 करोड़ से ज्यादा के पास जनधन खाता है। 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। उज्ज्वला, हर घर जल, सुकन्या समृद्धि और बेटी पढ़ाओ अभियान से आधी आबादी आत्मनिर्भर हुई है। उन्होंने उत्तराखंड का रिपोर्ट कार्ड भी रखा। सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण, नंदा गौरा योजना और 5 लाख महिलाएं SHG से जुड़ी हैं। पंचायतों में 50% से ज्यादा महिलाएं हैं और महिला गवर्नेंस की तस्वीर बदल रही है। बीजेपी ने दावा किया कि राष्ट्रपति से वित्त मंत्री तक महिलाएं है और अब संसद में भी तस्वीर बदलेगी। 16 अप्रैल को पेश होने वाला बिल आधी आबादी को नीति-निर्माण में पूरा हक देगा। आज संसद में 75 महिलाएं हैं और अधिकांश महिला सांसद बीजेपी की हैं।
+ There are no comments
Add yours