उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की सुरक्षा के लिए अब ‘सुपर ड्रोन’ का इस्तेमाल होगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने निगरानी और राहत के लिए ये हाई-टेक ड्रोन एसडीआरएफ को सौंपा है। ये ड्रोन सामान्य ड्रोन के मुकाबले कई गुना ज्यादा सक्षम है। एक बार उड़ान भरने के बाद करीब 60 मिनट तक हवा में रहेगा और 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी कर सकेगा। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी ये प्रभावी तरीके से काम करेगा। इसका संचालन एसडीआरएफ की टीम ही करेगी। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस ड्रोन से भीड़ प्रबंधन और यात्रा मार्ग की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। आपदा के समय ये तुरंत सूचना उपलब्ध कराएगा। ड्रोन के संचालन के लिए एसडीआरएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने भी ड्रोन के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी।
चारधाम यात्रा और आपदा में ‘सुपर ड्रोन’ से निगरानी, 60 मिनट तक उड़ान
Posted on by M.ADMIN
You May Also Like
अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
September 12, 2026
पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम से राहत, स्थानीय लोगों की राह भी हुई आसान
September 12, 2026
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति: उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव पारित
September 9, 2026
More From Author
अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
September 12, 2026
पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम से राहत, स्थानीय लोगों की राह भी हुई आसान
September 12, 2026
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति: उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव पारित
September 9, 2026

+ There are no comments
Add yours