चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। केदारनाथ धाम के विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर इत्यादि को लेकर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। कहीं पर भी गैस की किल्लत ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में भी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं होगी। ऊखीमठ में जिलाधिकारी, एसपी और जिलापूर्ति अधिकारी के साथ बैठक हुई। क्षेत्र में प्रतिदिन कितने सिलेंडरों की जरूरत है उस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से भी गैस को लेकर कोई दिक्कत होती है तो हमारे क्षेत्र में लकड़ी का भी व्यापक प्रबंध है।
+ There are no comments
Add yours