भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी विचारों की पार्टी है। संघर्षों के बाद आज बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय पार्टी के सिर्फ दो सांसद थे, और आज सबसे ज्यादा सांसद बीजेपी के हैं। 2027 विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए भट्ट ने कहा कि जब अगला स्थापना दिवस मनाया जाएगा, तब तक उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके होंगे और बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता निरंतर आज से ही प्रयासरत हैं।
+ There are no comments
Add yours