देहरादून में भव्य पुस्तक महोत्सव का आयोजन, 300 से अधिक पब्लिशर होंगे शामिल

 

 

राजधानी देहरादून में पुस्तक महोत्सव का आयोजन 4 से 12 अप्रैल 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित यह महोत्सव, पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का एक ऐसा अनूठा उत्सव होने का वादा करता है, जो पूरे देश से पाठकों, लेखकों, कलाकारों और विचारकों को एक मंच पर लायेगा। निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि इस महोत्सव में 300 से अधिक पब्लिशर शामिल होंगे और 10 लाख से अधिक पुस्तकों को सम्मिलित किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी सहित कई भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएँगी, जो इसे पुस्तक प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग बना देगा। इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है। इसका उद्देश्य पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देना और साहित्य को व्यापक जनसमुदाय के लिए सुलभ बनाना है। पुस्तकों के अलावा, दून पुस्तक महोत्सव 2026 में बच्चों के लिए प्रतिदिन रोचक गतिविधियाँ होगी, जिनमें स्टोरी टेलिंग सत्र, रचनात्मक कार्यशाला, क्विज़ और इंटरैक्टिव सीखने के अनुभव शामिल हैं। इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और म्यूज़िकल कॉन्सर्ट भी होंगे, जो एक जीवंत और उत्सव जैसा माहौल बनाएगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours