राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित सुपरस्पेशियलिटी विभागों की समीक्षा

1 min read

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित सुपरस्पेशियलिटी विभागों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संस्थान में शीघ्र ही न्यूरो आईसीयू (Neuro ICU) स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिससे गंभीर न्यूरोलॉजिकल मरीजों को उन्नत एवं समर्पित उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कैथ लैब के सहयोग से अब दिमाग की धमनियों (ब्रेन वेसल्स) से संबंधित जटिल बीमारियों का उपचार भी संस्थान में ही संभव होगा। इस सुविधा के माध्यम से न्यूरोसर्जन एंडोवस्कुलर तकनीकों का उपयोग करते हुए स्ट्रोक, एन्यूरिज्म एवं अन्य वास्कुलर रोगों का प्रभावी उपचार कर सकेंगे।

बैठक के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ विभागों में निरंतर मॉनिटरिंग की कमी, आवश्यक जांचों (जैसे ईसीजी आदि) की नियमित समीक्षा में कमी तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है। इस पर प्राचार्य ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी गंभीर मरीजों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, आवश्यक जांचों की समय पर समीक्षा एवं उचित प्रलेखन अनिवार्य किया जाए, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, और मरीजों की स्थिति का दैनिक क्लिनिकल सारांश तैयार कर वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।

प्राचार्य ने जोर देते हुए कहा कि इन नई सुविधाओं के प्रारंभ होने से न केवल गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सकेगा, बल्कि अन्य संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। संस्थान प्रशासन द्वारा इन सेवाओं को समयबद्ध तरीके से प्रारंभ करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours