– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को केंद्र सरकार से बड़ी स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे ऋषिकेश में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और चारधाम यात्रा व पर्यटन को बूस्ट मिलेगा। यह परियोजना 12.67 किमी लंबी होगी और भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगी। इसे EPC मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा और तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
+ There are no comments
Add yours