मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस साइंस सेंटर में फन साइंस गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, प्रशिक्षण हॉल और एस्ट्रोनॉमी गैलरी जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, 120 क्षमता वाला ऑडिटोरियम, 71 सीटों वाला प्लैनेटेरियम और स्टाफ के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जा रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सेंटर भविष्य में प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
+ There are no comments
Add yours