उत्तराखंड में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुख्य सचिव की बैठक

1 min read

 

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए और बार क्लोजिंग टाइम को प्रभावी रूप से एनफोर्स किया जाए।- मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने हुड़दंगियों की पहचान हो सके इसके लिए किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours