साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: मुख्यमंत्री

1 min read

*उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी*

 

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से सम्मानित किया। इसके अलावा, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्री श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, श्री केसर सिंह राय और श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

 

*साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: मुख्यमंत्री*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन भूमि सदियों से ज्ञान, संस्कृति और सृजन का केंद्र रही है।

 

*राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम”*

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में दो “साहित्य ग्राम” स्थापित किए जा रहे हैं, जहां साहित्यकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार सक्रिय है।

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहा है और साहित्यिक धरोहर को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours