राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रैवल कारोबारी ने परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को अपने ही दफ्तर में शटर डालकर करीब एक घंटे तक कैद कर दिया। कारोबारी का आरोप है कि इंस्पेक्टर हर महीने 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगने आता था। आरोप है कि ट्रैवल कारोबारी ने परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को अपने ऑफिस में बंद कर दिया। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि पिछले कई महीनों से हर महीने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेने आता था। रिश्वत से तंग आकर आज उसने इंस्पेक्टर को ऑफिस में बुलाया और बाहर से शटर गिरा दिया। करीब एक घंटे तक इंस्पेक्टर अंदर बंद रहा। वहीं परिवहन इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों से इनकार किया है। इंस्पेक्टर का दावा है कि वो लघुशंका के लिए रुका था। तभी कारोबारी ने उसे रसमलाई खिलाने के बहाने अंदर बुला लिया। वो रसमलाई खा ही रहा था कि कारोबारी ने बाहर से शटर डालकर उसे बंद कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि वो कारोबारी को पहले से जानता है, लेकिन उसे क्यों बंद किया गया, इसकी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पर हर्रावला पुलिस मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर को बाहर निकाला। फिलहाल रिश्वत के आरोपों की जांच परिवहन विभाग और पुलिस कर रही है।
+ There are no comments
Add yours