उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज ऋषिकेश श्रीनगर मार्ग पर सिंगटाली के समीप एक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए अपना काफिला रुकवाया। मंत्री जी अपने काफिले के साथ देहरादून से श्रीनगर कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर हुए हादसे पर पड़ी। मंत्री ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक से बातचीत कर उसका हाल-चाल जाना। प्राथमिक उपचार के लिए मंत्री ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन युवक ने अपनी स्थिति ठीक बताते हुए स्वयं ही उपचार के लिए अस्पताल जाने की इच्छा जताई। युवक की इच्छा का सम्मान करते हुए मंत्री ने उसे उपचार के लिए सुरक्षित रूप से रवाना होने की अनुमति दी। युवक के सुरक्षित रूप से रवाना होने की पुष्टि के बाद ही मंत्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मंत्री की इस संवेदनशीलता की सभी लोगों ने सराहना की है। यह घटना दिखाती है कि सत्ता के साथ-साथ संवेदना भी महत्वपूर्ण है।
चलते काफिले से दिखा हादसा, मंत्री ने रुकवाया काफिला

+ There are no comments
Add yours