गणतंत्र दिवस परेड के लिए सूचना विभाग की झांकी तैयार

1 min read

 

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार परेड ग्राउंड में आयोजित होने वालें मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झाँकिया दिखेंगीं। हर वर्ष 26 जनवरी को होने वाली परेड में अलग अलग विभागों द्वारा अपनी झांकी तैयार की जाती है। जिनमे प्रथम स्थान पर आने वाले को सम्मानित भी किया जाता है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि इस वर्ष सूचना विभाग द्वारा राज्य के 25 वर्ष पूरे होने और रजत जयंती के उपलक्ष्य में झांकी का निर्माण किया है जिसकी तैयारी करीब 15 दिनों से चल रहे है। इसमें राज्य के 25 वर्षो की विकास यात्रा को दिखाया गया है। इस बार जहाँ उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षो की यात्रा झांकी के जरिये दिखाई जाएगी तो वही शीतकाकीन पर्यटन को भी इस झांकी में सम्मलित किया गया है। उन्होंने कहा की जिस तरह से लगातार दो वर्षो से सूचना विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ऐसे में प्रयास किया गया है की इस बार भी सूचना विभाग पहले स्थान प्राप्त करें।

बाइट- के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक, सूचना विभाग

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours