उत्तराखंड पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग और न्याय प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। एनसीआरबी की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड 93.46 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता व पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि आईसीजेएस 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल और फॉरेंसिक प्रणालियों का सफल एकीकरण हुआ है। इससे केस डायरी, चार्जशीट और न्यायिक प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित हो रही हैं। इस रैंकिंग में हरियाणा दूसरे और असम तीसरे स्थान पर रहा। “वन डेटा, वन एंट्री” की अवधारणा से पारदर्शिता बढ़ी है और जांच व अभियोजन प्रक्रिया तेज हुई है। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को बधाई दी है और आगे भी डिजिटल न्याय प्रणाली को सशक्त करने पर जोर दिया है।
+ There are no comments
Add yours