अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है, जबसे अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में आकर कई तथ्य पेश किए हैं। उसके बाद से ही विपक्ष और अन्य लोग सरकार को घेरने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया में लाइव करने वॉइस रिकॉर्डिंग को प्रचारित करने के बाद उर्मिला सनावर अचानक गायब हो गई थी। पुलिस प्रशासन उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी ऐसे में अब उर्मिला सनावर देहरादून पहुंची और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत हैं। जिन्हें वह सही समय पर जांच एजेंसियों को सौंपेंगी। उर्मिला सनावर ने कहा कि वह जांच से भाग नहीं रही हैं, बल्कि सच सामने लाने के लिए खुद आगे आई हैं। उनके साथ स्वामी दर्शन भारती भी देहरादून पहुंचे, जिससे सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। उर्मिला सनावर ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। अब देखना यह होगा कि उर्मिला सनावर के दावों पर जांच एजेंसियां क्या कार्रवाई करती हैं।
+ There are no comments
Add yours