उत्तराखंड में पशुपालन मंत्री ने चयनित कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र

1 min read

 

उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि चयनित कार्मिकों का असली परिश्रम अब शुरू होता है, जिसमें उन्हें अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यों को गति देने का कार्य करना है। मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन विभाग के 16 फार्मासिस्ट और सेवायोजन विभाग के 37 फोरमैन अनुदेशको को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद पहली बार सेवायोजन विभाग द्वारा कार्मिकों की भर्ती की गई है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की है, और इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सहयोग और टीम वर्क के साथ ही विभाग प्रगति करेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours