चारधाम यात्रा के लिए मुख्य सचिव की बड़ी पहल

1 min read

 

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्शन टोकन देते समय मंदिर में चल रहे दर्शन की जानकारी डिस्प्ले पर दिखाई जानी चाहिए और श्रद्धालुओं को दर्शन में लगने वाले समय की जानकारी भी दी जानी चाहिए।

इसके अलावा, मुख्य सचिव ने व्हीलचेयर और चलने में अक्षम श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट और ऑल टेरेन व्हीकल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए साइनेज और क्यूआर कोड आधारित सूचना पटल की व्यवस्था की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ रोपवे संचालित होने के बाद केदारनाथ मंदिर परिसर, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, इसलिए अभी से तैयारियां सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र विस्तार और गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग में पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र विस्तार की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours