साउंड सिस्टम को बंद कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने का रहेगा

उत्तराखंड में जल्द ही बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में एक अभिभावक के रूप में बच्चों की पढ़ाई की चिंता/चिंतन कर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अहम कदम उठाते हुए शहर में शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार तय की गई समयावधि एवं निर्धारित डेसिबल में डीजे बजाने की हिदायत दी है।

इसके लिए प्रत्येक थाने में एक डेडीकेटेड टीम बनाई गई है जिसका काम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचते हुए तेज साउंड सिस्टम को बंद कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने का रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा एक वीडियो संदेश जारी करते हुए तेज साउंड सिस्टम की आवाज से परेशान होने पर परीक्षार्थियों/अभिभावकों को अगर कहीं रात्रि 10:00 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता है तो 112 अथवा निकटतम थाने या एसएसपी आवास में शिकायत करने हेतु आग्रह किया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours