रूड़की के गुरुकुल नारसन में झबरेड़ा रोड स्थित पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए जिले से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी गाड़ियों को मंगाया गया है। नारसन में झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है जिसमें पुराने कागज को रिसाइकिल कर नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे और सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। कड़ी महक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया। गाड़ियां कई बार पानी भरकर मिल आती रही। वहीं बताया गया है कि आग को बुझाने के लिए यूपी मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाडियां बुलाने की कोशिश मिल मालिक द्वारा की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है लाखों का नुकसान हुआ है।
रुड़की में पेपर मिल में लगी आग
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours