मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया

1 min read

जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया।
लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि
इस अभियान से जनता और शासन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता और अधिक सशक्त हो रही है। इस पहल से सरकार सीधे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाक़ात कर उनके शीतकाल यात्रा अनुभव को जाना। उनसे मिला सकारात्मक फीडबैक हमें जनहित में अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours