भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए AI वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेहरू कॉलोनी के मंदिर में जाकर मत्था भी टेका। नेहरू कॉलोनी में शिकायत पत्र देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भावुक दिखाई दिए। वहीं नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एआई वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मुस्लिम हितेषी बताकर पेश किया गया था और जासूस बताते हुए उनको गोली भी मारी गई थी जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। हरीश रावत ने देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज करने के बाद कहा कि भाजपा 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में उनको लेकर कई बार झूठ बोल चुकी है और झूठ प्रोपेगेंडा फैला चुकी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा से इस मामले में सबूत मांगा गया तो उन्होंने आज तक इस मामले को लेकर कोई भी हल्का सबूत नहीं दिए हैं और इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है उसमें उन्हें पाकिस्तानी जासूस बताते हुए पेश किया गया है और उन्हें गोली भी मारी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल उन्होंने AI वीडियो पर शिकायत दर्ज कर दी है जिस पर कार्रवाई के लिए वह पुलिस के आला अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वह निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए भी शिकायत पत्र देंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जो भी उनके कार्यक्षेत्र में हो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाए।
+ There are no comments
Add yours