राजकीय इण्टर कॉलेज रगड़ गांव
बरसात में स्कूल ढह गया, दो कमरे बह गए। अभी स्कूल की स्थिति बहुत ही खतरनाक हो गई है। बचे हुए हिस्से की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा विभाग में प्रस्ताव बनाकर भेजा है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
– यह स्कूल जौनपुर विकासखंड में स्थित है, जो टिहरी गढ़वाल जिले में आता है।
– स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है।
– स्कूल में 17 शिक्षक हैं और 159 छात्र-छात्राएं हैं।
– स्कूल का सबसे नजदीकी गांव 1.5 किमी दूर है, जबकि सबसे दूर का गांव 8 किमी दूर है।
– आसपास कोई आबादी नहीं है, जिससे स्कूल की स्थिति अलग और चुनौतीपूर्ण है।
– स्कूल के आसपास कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है, जो एक बड़ी चुनौती है।
+ There are no comments
Add yours