उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई। वहीं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए गए।
बैठक के उपरांत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने कहा कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों द्वारा कुछ इक्विपमेंट और मैनपावर की भी मांग की है, जिस पर विचार किया जाएगा। वहीं जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई जगह इंफ्रास्ट्रक्चर में भी परिवर्तन किए जाने की मांग की गई है, जिसको लेकर जिलाधिकारी से वार्ता हुई है।
+ There are no comments
Add yours