कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का पुतला भी दहन किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह तानाशाह रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिस तरह से खाते सीज किए गए हैं यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाह रवैया अपना रही है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours