भारतीय मानक ब्यूरो मना रहा है मानक उत्सव 

 

भारतीय मानक ब्यूरो आम जनता को जागरूक करने के लिए मानक उत्सव का आयोजन करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत हिमाचल के पोंटा साहिब में की जा चुकी है। भारतीय मानक ब्यूरो का उद्देश्य है कि सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों का संरक्षण किया जाए और उपभोक्ताओं को भी उनके अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक कैसे रहना है इसकी जानकारी दी जाय। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग चांदी और सोने के आभूषण खरीदने हैं। ऐसे में हाल मार्किंग की जानकारी और उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को देहरादून में मानक मंथन एक राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सौरभ तिवारी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आभूषणों की खरीदारी को देखते हुए बीआईएस ने विशेष निरीक्षक और निगरानी अभियान भी शुरू किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours