उत्तराखंड में इन दिनों भ्रामक खबरों को लेकर प्रशासनिक अमला काफी मुस्तैद हो गया है। हाल ही में प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की फेक न्यूज चलाने के बाद तीन पोर्टल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस मामले में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पिछले 4 सालों मंत्रिमंडल विस्तार होने की भ्रामक जानकारी देने के लिए महेंद्र भट्ट पर भी मुकदमा होना जरूरी है। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के पद रिक्त हैं और ऐसे में समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दावा करते हैं कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। वहीं कांग्रेस के इस कटाक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस अपने पार्टी और संगठन की ओर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार से कांग्रेस का क्या लेना देना है यह मुख्यमंत्री का अधिकार है और जब वह फैसला लेंगे तब सबके सामने आएगा।
कांग्रेस के कटाक्ष पर बीजेपी का जवाब
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours