– धराली और हर्षिल में आई आपदा के बाद कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में बनी जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौप दी है। कमेटी के अध्यक्ष अजय कोठियाल ने बताया कि उन्होंने जांच की है और रिपोर्ट बनाकर सरकार को दी है। रिपोर्ट में कैसे आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जाए और जो जिन लोगों की मौत हुई है उनके शवों को निकालना जरूरी है और साथ ही जो लोग इलाकों में रह रहे हैं कैसे वह सेफ तरीके से वहीं पर रह सके इसको लेकर के भी प्लान तैयार किया गया है। साथ ही पुनर्निर्माण को लेकर किन-किन चीजों की आवश्यकता है और कैसे पुनर्निर्माण करना है इस पर भी निर्णय लेने की आवश्यकता है। साथ ही उत्तरकाशी के यह इलाका दूसरे देशों की सीमा से लगा है इसलिए नेशनल सिक्योरिटी स्कीम के लिहाज से वाइब्रेट विलेज में कन्वर्ट करना भी जरूरी है। फिलहाल सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है अब फैसला सरकार को करना है।
+ There are no comments
Add yours