देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बनने वाले 2000 फ्लैट भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ने का आरोप लगा है। यह आरोप पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने सरकार पर लगाया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस जमीन पर देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनने थे। उस जमीन को खुर्दबुर्द किया जा रहा है। जहां पर गरीबों के लिए आशियाना बनने थे, वहां पर अब प्राइवेट लोगों की कोठियां खड़ी हो रही हैं। हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर गरीबों के नाम की जमीन को खुर्दबुर्द करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार गरीब विरोधी है और माफियाओं के हाथ में खेल रही है। रावत ने कहा कि इस सरकार में गिने चुने और लाडले कंपनियों को ही राज्य में कार्य आवंटित हो रही है और गरीबों की बजाय अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रही है। हरक सिंह रावत ने कहा कि जब गरीबों के लिए बनने वाले मकान का नक्शा एमडीडीए से पास हो चुका था तो सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उन गरीबों की जमीन पर प्राइवेट कोठियां कैसे बन रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours