कांग्रेस महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन एक रिपोर्ट के आधार पर किया गया, जिसे निजी सर्वे कंपनी पीवैल्यू एनालिटिक्स ने जारी किया है। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में महिला अपराधों में वृद्धि की बात कही गई है। हालांकि, शुरूआत में यह खबरें आई थी कि यह रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग (नेशनल वुमन कमीशन ऑफ़ इंडिया) द्वारा जारी की गई है। लेकिन देहरादून के SSP ने इस बात का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि यह रिपोर्ट एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार की गई है और इसका आयोग से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने SSP के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिरकार इस रिपोर्ट को फ़र्ज़ी क्यूं करार दिया गया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित जांच की जाए और सही आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं।
दून पुलिस ने इस मामले में निजी एजेंसी को नोटिस भेजकर सभी जवाब मांगे हैं, जिनके आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने वेरेंडिंग लगाकर बीच में ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में तीखी नोंकझोंक भी हुई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भी पर्याप्त पुलिस फोर्स की पहले से व्यवस्था की गई थी। किसी भी तरह की टकराव की स्थिति से बचने के लिए हर स्तर से प्रयास किया गया। आपको बता दें कि 2 दिन पहले कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की माता के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया था और वहां पर टकराव जैसी स्थिति देखने को मिली थी।
+ There are no comments
Add yours