उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानसिक रूप से कमजोर दो भाइयों के साथ बोर्डिंग स्कूल में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल में कार्यरत शिक्षक पर बच्चों के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड बाल आयोग ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति और संबंधित विभागों की निगरानी में प्रकरण की जांच की जा रही है। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में दो सगे भाइयों के यौन शोषण का मामला सामने आने पर एक और जहां पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच कर ठोस कार्यवाही की बात कही जा रही है तो वहीं बाल आयोग ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए कार्यवाही की बात कही है। उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने बताया कि कुछ समय पहले एक महिला ने दो बेटों का एडमिशन देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के बोर्डिंग स्कूल में कराया था। यौन शोषण का आरोप स्कूल के ही शिक्षक पर है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे 13 और 9 साल के हैं और दोनों मानसिक दिव्यांग हैं।
+ There are no comments
Add yours