राजधानी देहरादून में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मानसून सीजन से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सभी तैयारियां को परखने के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और अधिकारियों को उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। कार्यशाला में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, केंद्र सरकार के कई अधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मानसून के दृष्टिगत आयोजित की जा रही है कार्यशाला में आपदा से बचाव के साथ ही मॉनसून-2025 की तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से करने और आपदा जैसी स्थितियों को रोकने को लेकर इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में चर्चा के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा उस पर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा मित्र के रूप में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप जा रही है।
+ There are no comments
Add yours