ऋषिकेश में आईडीपीएल शमशान घाट के पास तीन बच्चियां नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। एक लड़की को स्थानीय व्यक्तियों ने सकुशल निकाल लिया, लेकिन दो बच्चियां पानी के बहाव में बह गईं। Sdrf टीम ने अन्य दो लड़कियों की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान टीम ने दोनों लड़कियों के शव बरामद किए और आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया। सुरक्षित निकल गई बच्ची की उम्र 10 वर्ष है, जबकि दोनों मृतक बच्चियों की उम्र 13 और 14 वर्ष हैं।
+ There are no comments
Add yours