एक देश एक चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

 

पूरे देश में एक देश एक चुनाव को लेकर इन दोनों चर्चा हो रही है। संसद द्वारा नियुक्त की गई संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव ले रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी और अन्य सदस्यों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि एक देश एक चुनाव पूरे देश के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि अलग-अलग समय में चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं और काफी धन भी इसमें खर्च होता है। नगर निकाय चुनाव, ग्राम पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव यह तमाम चुनाव ऐसे हैं जिनकी वजह से आचार संहिता लागू होती है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं जो समय पर नहीं हो पाते। वहीं कांग्रेस ने एक देश एक चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक जटिल सवाल है, जिसके चलते बहुत सी चीज प्रभावित होगी। कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग पार्टियों की सरकार होती हैं। अगर कहीं कोई सरकार गिर जाए या केंद्र की सरकार अस्थिर हो या गिर जाए तो ऐसी स्थिति में क्या 5 साल तक चुनाव नहीं होंगे। इसके अलावा और भी तमाम विषय कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष रखे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours