उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दर्ज किया है। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न उतरने से उनका निर्विरोध निर्वाचन औपचारिक रूप से हो गया है। हालांकि नाम वापसी की तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में 20 फरवरी को उनके निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। वहीं राज्यसभा के चुनावी मैदान में प्रत्याशी न उतारे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संख्या बल का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को बड़ा मैंडेट दिया है और इस चुनाव में हमारे पास संख्या बल कम है इसलिए प्रत्याशी उतारने का कोई मतलब नहीं बनता।
चुनाव में हमारे पास संख्या बल कम है इसलिए प्रत्याशी उतारने का कोई मतलब नहीं- करन माहरा
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours