उत्तराखंड विधान सभा से समान नागरिक संहिता कानून पारित होने के बाद विधान सभा के गेट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिश बाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और सभी का आभार जताया। बीजेपी कार्यालय में सीएम धामी के साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रदेश भट्ट महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखों के साथ प्रदेश सीएम का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कानून बेटियों और महिलाओं को मजबूत बनाने का है। लखपति दीदी का जिक्र भी सीएम धामी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों का 10 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक भी विधानसभा में पास हुआ है और जल्द ही कानून का रूप लेगा।
हमने जनता को किया वायदा और संकल्प पूरा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप की राजनीति करती है। 22 साल में पहली बार राज्य की जनता ने विधानसभा में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनाकर मिथक को तोड़ा है।
+ There are no comments
Add yours