पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापेमारी पर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिन नेताओं से डरती है उनके घर इस तरह से छापेमारी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने अनुभवहीन लोगों को बड़े-बड़े पदों पर बैठाकर रखा है। अंग्रेजों की तरह डराकर, धमकाकर बीजेपी चल रही है। उन्होंने कहा कि देश में उन सभी नेताओं के खिलाफ कारवाई हो रही है जो बीजेपी के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम का भी जिक्र किया।
अंग्रेजों की तरह डराकर, धमकाकर बीजेपी चल रही है-कांग्रेस
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours