उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। अब इसमें एक नया मोड़ सामने आ गया है। अंकिता के माता-पिता की ओर से एक पत्र भेज कर आरएसएस के एक बड़े नेता के नाम को उजागर किया गया है कि जिस वीआईपी का जिक्र बार-बार किया जाता है वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार हैं। इसको लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजा है, जिसमें मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए और जो दोषी है उनको फांसी की सजा दिलाई जाए। वहीं इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा होती है।जिसके पास कोई सबूत है तो यह मामला न्यायालय में है और न्यायालय में उस सबूत को पेश करें। किसी की प्रतिष्ठा को चोट कर और इस तरह से नाम लेना ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करना पड़े।
अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन, बीजेपी अध्यक्ष ने दी चेतावनी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours