कोरोना को लेकर उत्तराखंड सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का एक भी केस नहीं है। आपको बता दें कि देश में कोविड के नए मामले सामने आने के बाद उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। कोविड गाइडलाइंस जारी करने के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने डेली मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। कोविड के नये वेरियंट के दृष्टिगत आज राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे। हालांकि सबसे राहत भरी बात यह है कि इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा उत्तराखंड में अभी कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर विस्तृत गाइडलाइन के साथ ही अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने आम मानस से अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। राज्य के सभी अस्पतालों में सैंपलिंग हो रही है। हालांकि इस बीच
संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours