युवती की मौत के मामले में पुलिस ने लोगों से की अपील, सोशल मीडिया में ना फैलाएं भ्रम

1 min read


उत्तरकाशी के थाना मनेरी क्षेत्र में एक युवती की मौत के मामले में पुलिस ने लोगों को संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि कुछ लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं, जबकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। संगमचट्टी से आगे कफनो गांव स्थित रिजॉर्ट मे एक युवती का पंखे से लटकर मृत अवस्था में होने की सूचना पुलिस को मिली। इस मामले में पूछताछ के लिए रिजॉर्ट के 02 युवकों को बुलाया गया। मौके से CCTV DVR कब्जे में ले लिए गए हैं। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अथवा परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाकर मामले को अनावश्यक तूल न देने की बात कही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours