देहरादून में मॉकड्रिल, स्थानीय लोगों को एयर स्ट्राइक और आपदा जैसे हालातो से निपटने की दी गई जानकारी

पूरे देश में इस समय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय के आदेश से विभिन्न राज्यों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के जरिए युद्ध के हालात में निपटने के लिए देशवासियों को कैसे तैयार रहना है इसकी जानकारी दी गई। राजधानी देहरादून में आईएसबीटी, घंटाघर सहित कई जगहों पर मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजा और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अन्य विभाग के कर्मचारी आपदा और राहत बचाव कार्यों के तहत इधर-उधर भागते नजर आए और स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी भी दी गई कि अगर एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति सामने आती है तो उनको कैसे बचाना है। इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, सिविल डिफेंस,एनसीसी और जिला प्रशासन की टीमों के संयुक्त प्रयास से सिविलियन को रैस्क्यू करने का कार्य किया गया। मौक़े पर मौजूद आला अधिकारियों ने इस तरह की स्थिति के दौरान बचाव संबंधित दिशा निर्देश दिए। साथ ही इस तरह की मॉक ड्रिल ऐसी गतिविधियों के दौरान कितनी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है इस बारे में भी जानकारी दी गई।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours