घोड़े-खच्चरों के क्वॉरेंटाइन को लेकर पशुपालन सचिव का बयान

 

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों के क्वॉरेंटाइन को लेकर पशुपालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 150 घोड़े-खच्चरों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही 600 घोड़े-खच्चरों को क्वॉरेंटाइन करने के लिए जगह तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घोड़े-खच्चरों को इनफ्लुएंजा की बीमारी के चलते उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। इस बीच 14 घोड़े-खच्चरों की मौत भी हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां घोड़े-खच्चरों के पड़ाव हैं उन जगहों पर भी क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही साथ पूरे रास्ते की सैनिटाइजिंग भी की जा रही है। पशुपालन सचिव ने बताया कि फिलहाल घोड़े-खच्चरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस बीच लगभग 16 हजार घोड़े-खच्चरों की स्कैनिंग भी की गई थी। विशेषज्ञों की टीम घोड़े-खच्चरों की लगातार जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours