उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के जिला अस्पतालों में मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे गर्भवती माता और शिशुओं को टीकाकरण के लिए हर संभव सुविधा मुहैया हो सके। राजधानी देहरादून में भी पहली बार सरकारी अस्पताल गांधी शताब्दी में मॉडल टीकाकरण केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में गवर्नमेंट शेड्यूल में जितने भी टीकाकरण को रखा गया है यहां पर सभी टीके लगाए जाते हैं। बच्चों और उनकी माताओं के लिए टीकाकरण की बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं, ताकि लोग निजी संस्थाओं के बजाय सरकारी संस्थाओं में टीकाकरण करवाएं। इस केंद्र को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है, ताकि बच्चों को टीकाकरण के दौरान डर न लगे और वे एक आरामदायक माहौल में यह प्रक्रिया पूरी कर सकें। इसके अलावा, माता-पिता की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
+ There are no comments
Add yours