उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने साधारण व्यक्तित्व के चलते अक्सर लोगों के सामने एक मिशाल कायम करते रहते हैं। मुख्यमंत्री धामी हर किसी से सकारात्मक भाव के साथ मिलते हैं और लोगों से मिलने वाले एक-एक सुझावों पर अमल करने का प्रयास भी करते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर मुख्यमंत्री धामी ने महिला पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिला पुलिसकर्मी काफी खुश नजर आईं। इस मौके पर पुलिस की मातृशक्ति और बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए उनका सम्मान किया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को मिल रहे अवसरों तथा कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अनुकूल माहौल और हौसला अफजाई के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours