महामंडलेश्वर ने की उत्तराखंड में पहाड़ मैदान के विवाद को समाप्त करने की पैरवी

 

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ और मैदान के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जगह-जगह पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विधानसभा में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा दिए गए एक वक्तव्य के दौरान टिप्पणी पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और तमाम स्थानीय लोग मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मुखर हो गए हैं। हालांकि अब तमाम लोग इस विवाद को समाप्त करने की जनता से अपील कर रहे हैं और इस मामले को और अधिक तूल न देकर समाप्त करने की बात कह रहे हैं। इस मामले में जूना अखाड़ा जीवनदीप पीठाधीश्वर रुड़की के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने भी अपील की सभी लोग एक देश के निवासी हैं और जो जिस राज्य में है जहां पर भी है वह वही का निवासी माना जाए एक दूसरे के बीच में वैमनस्व जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours