प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। जगह-जगह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और सभी आधुनिक उपकरणों को सभी अस्पतालों में स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में 8 नए उप जिला अस्पताल को संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। इनमें डीपीआर भी तैयार होकर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख तौर पर काशीपुर, पुरोला और खानपुर इनका प्रस्ताव शासन के पास आ गया है। पुरोला और खानपुर का डीपीआर पास हो गया है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि जल्दी ही काशीपुर का डीपीआर भी पास हो जाएगा। इसके अलावा दूसरे सब जिला अस्पताल गुप्तकाशी और जोशीमठ की स्थापना पर सरकार विचार कर रही है। उनका भी डीपीआर जल्दी तैयार करके उनको भी स्वीकृति दी जाएगी।
उत्तराखंड में 8 नए उप जिला अस्पताल के संचालन की तैयारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours